Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

अपना शहर

□- परिवार के लोगों ने तहसील पर किया हंगामा □- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा □- गढ़ नगर का रहने वाला है मृतक

रोबिन शर्मा

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर नगर में स्थित आईसक्रीम फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने मालिक पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक परिवार के लोगों ने तहसील पर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नगर की आसरा आवास कालोनी निवासी हरेंद्री ने बताया कि उनका इक्लोता बेटा कुनाल नक्का कुंआ रोड स्थित सोनू की आईसक्रीम फैक्टरी में मजदूरी करता था। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की रात को उनको सूचना मिली की उनके बेटे को बिजली ने पकड़ लिया है जिससे उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता सूचना पर अस्पताल में पहुंची तो जहां उसके बेटा बेहोश था। बेटे की गंभीर दशा को देखकर वह उसको मेरठ के अस्पताल में लेकर पहुंची। मेरठ के अस्पताल में उसके बेटे को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पीड़िता ने फैक्टरी मालिक पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं सूचना पर दर्जनों लोग महिला के साथ तहसील पर पहुंच गए और नायाब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी की गाड़ी के सामने बैठ गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button