Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

फर्जी बैनामा करने वाली एक महिला सहित दो गिरफ्तार

हापुड़। थाना हापुड़ नगर पुलिस ने भोले-भाले लोगों को फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों द्वारा बैनामा कर रुपये हडपने वाले गिरोह के बीस-बीस हजार रुपये के पुरस्कार घोषित एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फौजी कॉलोनी, बाबूगढ़ निवासी रीनू पत्नी अमन पुत्री इन्द्रपाल और निशांत पुत्र इन्द्रपाल को मोदीनगर रोड़ ब्लॉक के पास से गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर किसी अन्य व्यक्ति की खाली पड़ी जमीन को अपना बताते हुए उसके फर्जी तरीके से तैयार किए गए दस्तावेज दिखाकर बैनामा करने के छह मामले सामने आए है। इनके द्वारा अभी तक 16 फर्जी बैनामें प्रकाश में आए हैं, ये लोग भोले भाले लोगों को बीमारी का बहाना बनाकर कम दामों में प्लाट बेचने का प्रलोभन देकर अपने झांसे में लेकर फर्जी बैनामा तैयार कराकर उनकी गाढ़ी कमाई को हड़पने का कार्य करते है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के ठग हैं, जो थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत धोखाधड़ी के विभिन्न अभियोगों में लगातार फरार एवं वांछित चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा बीस-बीस हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था।

Related Articles

Back to top button