राज्य मंत्री ने सड़क हादसे में घायल हुए श्रमिकों का जाना हाल
उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र में मैक्स पिकअप व प्राइवेट बस में भिड़ंत होने हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। घायलों को जिला अस्पताल व जेपी अपस्पताल चिट्ठा में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। गम्भीर रूप से घायलों को मेरठ रैफर कर दिया गया है। इस दुखद दुर्घटना पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एंव जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एव जनपद प्रभारी मंत्री डा अरुण कुमार ने जिला अस्पताल व जेपी अपस्पताल चिट्ठा में भर्ती, घायलों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं को परखा और घायलों के इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दुखद घटना पर मंत्री ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कैबिनेट मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों के परिजन को पचास हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।