Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

सड़क पर उड़ रही धूल से राहगीर परेशान

By:Robin Sharma

हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ से झडीना नहर पटरी मार्ग पर धूल उड़ने से राहगीर परेशान हैं। लोगों की यात्रा में धूल बाधक बन रही है। उड़ती धूल राहगीर की आंखों में पड़ जा रही है। धूल के कारण लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। दर्शल लगभग एक साल पहले मध्य गंगा नहर में सफाई का कार्य चलते हुए मिट्टी को बाहर सड़क पर ढेर लगाए गए थे, जिससे सड़क छोटी होने के साथ ही हजारों ग्रामीणों और राहगिरो को आवागमन में दिक्कत हो रही है, ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, अब मिट्टी सड़कों पर फैल रही है, और हल्का वाहन निकालने से भी धूल उड़ रही है, जिससे यात्रियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है जब बड़े वाहन गुजरते हैं। बड़े वाहनों के पीछे चल रहे लोगों को धूल से कुछ दिखाई नहीं देता है। इससे सामने से आने वाले लोग भी स्पष्ट नहीं दिखाई पड़ते। धूल के चलते लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दोपहिया, साइकिल व पैदल चल रहे लोगों के लिए हो रही है। इन लोगों की आंखों में धूल के कण चले जा रहे हैं, जिससे दिखाई देने में समस्या हो रही है। कुछ लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इसी रास्ते से स्कूली बच्चे भी आते जाते हैं। उनको भी परेशानी उठानी पड़ रही है। झडीना निवासी यूनिक त्यागी, उपेश त्यागी, उमेश शर्मा, संजीव त्यागी,दीपक शर्मा ने कहा कि गढ़-झडीना मार्ग नहर पटरी पर धूल उड़ रही है, और कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी जिम्मेदार इससे अनजान हैं।

इस संबंध में एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि पत्राचार किया गया है, जल्दी ही सारी मिट्टी को उठवा दिया जाएगा जिससे राहगिरो को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button