Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

फांसी के फंदे पर लटकर युवक ने की जीवन लीला समाप्त

अपना शहर

□- पत्नी के सामने ही दिया घटना को अंजाम □- एक वर्ष पूर्व ही महिला से की थी कोर्ट मैरिज □- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

By:Robin Sharma

हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानक चौक में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी के सामने ही कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला से एक साल पहले की कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी राजीव कुमार खेतीबाड़ी करते थे। उन्होंने हापुड़ निवासी एक महिला से एक साल पूर्व कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन पिछले काफी समय से महिला उसके पास नहीं रह रही थी। इसी बात को लेकर वह तनाव में चल रहा था। तनाव के बीच महिला शनिवार को राजीव के घर पहुंच गई। वहां पर दोनों के बीच वार्ता हुई। कुछ ही देर में युवक ने महिला के सामने ही कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button