जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का हुआ आयोजन

हापुड़। सोमवार को जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय द्वारा की गई। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। ऑपरेशन कायाकल्प, गुणवत्ता शिक्षा, बालिका शिक्षा, मध्याह्न भोजन, यू डायस प्लस, पीएम श्री विद्यालय एवं आरटीई के अन्तर्गत अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों का नवीन सत्र में नामांकन प्रक्रिया दिव्यांग बच्चों के पठन -पाठन प्रक्रिया जिसमें ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा 19 पैरामीटर के गैप को जल्द से जल्द पूरा करने हेतु निर्देश दिए। गुणवत्ता शिक्षा में शिक्षक उपस्थिति के अतिरिक्त समस्त पंजिकाओं में डिजिटल कार्य किया जाए। इस हेतु खण्ड शिक्षा अधिकारी रणनीति बनाकर कार्य कराएं। समस्त विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता का स्तर उच्च हो छात्र उपस्थिति कम पायी गयी जिसमें प्रगति हेतु निर्देश दिये।
एआरपी चयन प्रक्रिया जल्द पूर्ण की जाए। निःशुल्क पुस्तक विद्यालयों में समय से पहुंचाई जाएं। जिलाधिकारी के द्वारा दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली योजनाओं एवं उनकी शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करने सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इन्हीं समस्त निर्देशों के साथ जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक का समापन किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम तथा शिक्षा विभाग के डायट से प्राचार्य जितेन्द्र मलिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक एवं विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।







