Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
पुलिस ने दहेज हत्यारोपी पति को किया गिरफ्तार
By:Deepak Kumar
हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा दहेज हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि बहादुरगढ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में काजल पत्नी नरेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी, मृतका के पिता निवासी सराय स्याना बुलंदशहर द्वारा दहेज की मांग के चलते मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाकर पति, सास, देवर और एक रिस्तेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें बहादुरगढ़ पुलिस ने वांछित चल रहे मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बहादुरगढ थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि शेष आरोपियों को अति शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा।







