भाकियू सेवक की बैठक में किया संगठन का विस्तार
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (सेवक) की बैठक राष्ट्रीय प्रवक्ता, प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा झड़ीना के निवास पर हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा शताब्दी नगर मेरठ निवासी विपिन भारती को शिक्षा प्रकोष्ठ का मेरठ जिला अध्यक्ष बनाया गया, साथ ही राहुल सिंह को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियो ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमे दी है, अपनी इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के नाम को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे।और हर किसान, गरीब, मजदूर लोगों की आवाज को पूरी मजबूती व ईमानदारी के साथ उठाया जाएगा। इस मौके पर पदाधिकारियों सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।