बुलंदशहर: पूर्व प्रधान की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या
बुलंदशहर। जनपद के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ढक्क नगला में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप कि उसे वक्त बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी जब वह अपने ही बच्चों को प्राइमरी पाठशाला छोड़कर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सीओ शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई। वहीं जब परिजनों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया।
गौरतलब है कि दिनदहाड़े हुए इस गोलीकांड से पूरे इलाक़े के लोगो में दहशत फैल गई। इस हत्याकांड को अंजाम देकर हत्यारे बाइक पर फरार हो गए। वहीं इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया की पूर्व प्रधान की पुरानी रंजिश के चलते हत्या होना बताया जा रहा है, कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। छह टीमे हत्यारों को पकड़ने के लिए लगा दी गई हैं। साथ ही हत्यारोपियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है।