लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा

हापुड़। थाना बहादुरगढ पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए लूट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा हुआ टिफिन, अवैध हथियार व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की है। थाना प्रभारी धीरज मालिक ने बताया कि हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा लूट की घटना का खुलासा करते हुए लूट करने वाले एक बदमाश गुलवीर उर्फ गुल्लू पुत्र बलजीत निवासी ग्राम खिलवाई थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड को ग्राम पलवाड़ा सलारपुर बम्बा के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से लूटा हुआ टिफिन, एक अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।







