Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

मासिक बैठक का आयोजन हुआ, 13 अगस्त को भाकियू टिकैत निकालेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

By:Robin Sharma

हापुड़। सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर में स्थित कैंप कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। मासिक पँचायत की अध्यक्षता पीके वर्मा और संचालन सब्बू चौधरी ने किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए, भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी 13 अगस्त को भारतीय किसान यूनियन ट्रैक्टर तिरंगा निकालेगी, जोकि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को जनपद के चारों ब्लॉक में बड़े ही धूमधाम के साथ सैकड़ों ट्रेक्टर के साथ ट्रेक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही किसानों का बकाया गन्ना भुगतान को लेकर जल्द ही बड़े स्तर पर आंदोलन कर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिला अध्यक्ष ने जिला अधिकारी से तीर्थ नगरी में बाढ़ ग्रस्त गाँव के पीड़ित राहत दिलाने की मांग भी की है।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष गढ़ श्याम सुंदर त्यागी, जिला कार्यकारणी सदस्य यामीन मलिक, मेरठ मंडल संगठन मंत्री महिपाल सिंह उर्फ गुजराल, महिला विंग उपाध्यक्ष शोभा देवी, जिला कार्यकारणी आँचल सिंह, जिला प्रवक्ता कुंवर खुशनूद, शुभम सांगवान, प्रदीप चौधरी, फैजान अब्बासी, अनिल त्यागी, रियाजुद्दीन, समेत जनपद, तहसील, ब्लॉक ग्राम स्तरीय पदाधिकारी व किसान मौजूद।

Related Articles

Back to top button