संदिग्ध परिस्थिति में युवक की छत से गिरकर मौत तहेरे भाई की ससुराल आया था युवक
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की छत से गिरकर मौत तहेरे भाई की ससुराल आया था युवक
गुलफाम सैफी संवाददाता हापुड़
हापुड़ : सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जमालपुर में रविवार की रात्रि में तहेरे भाई की ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में छत से गिरकर हुई मौत।
बता दें कि हरियाणा के पलवल क्षेत्र के गांव सिहोल निवासी देश वीर सिंह बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेहल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। कार्यक्रम का समापन होने पर देश वीर अपने चेहरे भाई की ससुराल सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर पहुंचा। और रात्रि में छत पर जाकर सो गया। सोमवार की सुबह राहगीरों ने देश वीर को घायल अवस्था में रास्ते में पड़ा देखा जिसके सर पर चोट लगी हुई थी। जिसको पीड़ित रिश्तेदार आनंन-फानन में उठाकर चिकित्सक के पास ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। अंडर ट्रेनिंग सीओ/थाना प्रभारी पीयूष ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वही इस घटना को लेकर सीओ /थाना प्रभारी पीयूष का कहना है कि मृतक युवक की मौत छत से गिरकर चोट लगने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का स्पष्टीकरण हो पाएगा।







