Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

नींव में बारिश का पानी भरने से गिरी मकान की दीवार, किसान घायल

By:Robin Sharma

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बलवापुर में बारिश का पानी नींव में भर गया, जिसके कारण मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मकान स्वामी घायल हो गया जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव निवासी विक्रम सिंह के मकान के बराबर में बारिश का पानी भरा हुआ है। वह पानी मकान की दीवार की नींव में भर गया। नींव में पानी भरने से रविवार की रात को अचानक दीवार गिर गई। दीवार गिरने से वह उसके नीचे दबने से घायल हो गया। परिजन ने उसको दीवार के नीचे से निकाल कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से सहयोग दिलाने की मांग की। एसडीएम श्रीराम सिंह ने टीम को भेजकर जांच कर कार्रवाई करने की बात कहीं।

Related Articles

Back to top button