भारत बंंद के आवाहन पर नीले झंडे तले बहुजन समाज सड़कों पर निकला
बुलंदशहर। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आवाहन पर जनपद बुलंदशहर में माननीय उच्चतम न्यायालय के द्वारा आरक्षण के संबंध में जो फैसला सुनाया है उस फैसले को वापस लेने के लिए बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
दिनभर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ देखकर पुलिस के भी हाथ पांव फूले रहे। लेकिन स्थिति काबू में रही। भारत बंद में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित रहे वीर सिंह गौतम पूर्व मंत्री एवं प्रदेश सचिव, विजयपाल सिंह जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, सोनू गौतम मंडलिया उपाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, कुसुम गौतम जिला उपाध्यक्ष, शारदा प्रताप जिला प्रभारी, आर बी सिंह जाटव जिला प्रभारी, इंद्रेश यादव जिला प्रभारी, हरेंद्र सिंह जिला सचिव, मास्टर सतेंद्र सिंह जिला सचिव, कुलदीप जाटव विधानसभा अध्यक्ष स्याना, डॉक्टर रोहतास विधानसभा अध्यक्ष शिकारपुर, पंकज गौतम विधानसभा अध्यक्ष डीवाई, डॉ प्रदीप विधानसभा अध्यक्ष अनूपशहर, आकाश विधानसभा अध्यक्ष सिकंदराबाद, अमित गौतम विधानसभा प्रभारी खुर्जा, विपिन राज विधानसभा अध्यक्ष खुर्जा, रईस मलिक विधानसभा प्रभारी स्याना, डॉक्टर रिंकू राज विधानसभा संगठन मंत्री, एडवोकेट प्रताप सिंह अंबा पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट अजय सिंह जिला सचिव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।







