Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंराजनीतिहापुड़

जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण का जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

By:Robin Sharma

हापुड़। जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष रेखा हूण का जन्मदिवस गरिमामय और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया, जिसमें जनपद भर से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जैसे ही रेखा हूण सभागार में पहुंचीं, तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर, गुलदस्ते भेंट कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूरा सभागार शुभकामनाओं और बधाइयों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से आयोजित केक कटिंग समारोह में जनप्रतिनिधियों, महिला कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों और युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर हर कोई रेखा हूण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उत्साहित नजर आया। भाजपा ज़िलाध्यक्ष नरेश तोमर ने उन्हें सम्मानित किया, जो सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने अपने संबोधन में रेखा हूण के सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की और उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रमोद नागर, एएमए शिशुपाल शर्मा, सुभाष प्रधान, सुरेश तोमर, पुनीत गोयल, सुमित शिशोदिया, जयभगवान शर्मा, मोहन सिंह, प्रमोद जिंदल, अलका निम, देवी सहाय, शैलेंद्र राणावत, विनोद प्रधान, देवेंद्र प्रधान, ओमवीर वकील, अंकित नागर, रहीश प्रधान, विनोद त्यागी, रोहन नागर और सागर हूण सहित कई प्रमुख नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रेखा हूण ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा है और वे आगे भी जनता की सेवा को अपना धर्म मानकर कार्य करती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button