Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

सैफी सेवा फाउंडेशन ने चलाया परिवार बढ़ाओ अभियान

Hapur शनिवार को जनपद हापुड़ में सैफी सेवा फाउंडेशन रज़ि० प्रबंधक पत्रकार निजामुद्दीन सैफी के निर्देशानुसार परिवार बढ़ाओं महाअभियान चलाया गया। इस अभियान का एक कार्यक्रम बुलंदशहर रोड़ स्थित मोहल्ला कोटला में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कलामे पाक की तिलावत से की गई, इस के बाद सैफी सरनेम देने वाले सभी दिवंगत आत्माओं (मरहूम बुज़ुर्गों) को श्रद्धांजलि (खिराज़े अकीदत) पेश की गयी। दूरदराज से आये सम्मानित लोगों को फाउंडेशन का बैच लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस अभियान में अलग-अलग व्यक्तियों को राज्य व प्रदेश और जिला स्तर की अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई।

सैफी सेवा फाउंडेशन रज़ि० की ये मीटिंग वहाब सैफी के आवास पर हुई। जिसमें सैफी सेवा फाउंडेशन रज़ि० के प्रबंधक निजामुद्दीन सैफी ने सभी पद अधिकारी को नियुक्ति पत्र दे कर शपथ दिलाई जिसमें हाफिज वहाब सैफी को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित किया गया है और अन्य सभी साथियों को संस्था का मेडल पहनाकर संस्था की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर वली सैफी, असलम सैफी, नईम सैफी, नूर हसन सैफी, डॉ मुबारक अली सैफी, नईम सैफी चेनपूरी सहित अन्य साथी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button