आस्थाउत्तर प्रदेशहापुड़

जन्माष्टमी पर मंदिरों में पहुंचे विकास तोमर, कार्यकर्ताओं ने बढ़ाया उत्साह

पिलखुवा। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता विकास तोमर लगातार जनसंपर्क अभियान को गति दे रहे हैं। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उन्होंने पिलखुवा नगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान कृष्ण के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में मौजूद पंडितजनों का सम्मान भी किया और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

विकास तोमर ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। मंदिरों में उनके पहुंचने के दौरान कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, समर्थकों ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए नारे लगाए। विकास तोमर इन दिनों विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और जनसंपर्क के माध्यम से अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button