हापुड़

2027 के चुनाव में धौलाना विधानसभा से विकास तोमर के नाम की बढ़ी चर्चा, जनसंपर्क से मजबूत होती पकड़

पिलखुवा। धौलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विकास तोमर का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पूर्व सांसद प्रो. रमेश चंद तोमर के सुपुत्र विकास तोमर इन दिनों क्षेत्र के गांवों और कस्बों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए प्रयासरत दिखाई दे रहे हैं। लगातार सक्रियता के चलते क्षेत्र में विकास तोमर की लोकप्रियता पहले के मुकाबले बढ़ी है।

समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों के बीच चर्चा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में धौलाना विधानसभा सीट से विकास तोमर मजबूत दावेदार के रूप में सामने आते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि विकास तोमर सहज व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और हर वर्ग के लोगों से सीधे संवाद करने के कारण अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान वह युवाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करते हैं।

विकास तोमर ने कहा, मेरे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। क्षेत्र की जनता से मिलना और उनकी समस्याओं को सुनना मेरी प्राथमिकता है। जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आने वाले समय में भी मैं पूरी निष्ठा के साथ लोगों के बीच रहकर उनके हितों के लिए काम करता रहूंगा।

समर्थकों का दावा है कि 2027 में धौलाना विधानसभा क्षेत्र की सियासत में विकास तोमर एक मजबूत नाम के रूप में उभर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button