Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

लगातार बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर, लोगों में दहशत

• खादर में निरंतर हो रहा गंगा का कटान • खेतों में जलभराव होने के बाद भी पशुओं का चारा लेने के लिए जा रहे है किसान

By:प्रवेश भाटी/भोला

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। पहाड़ों पर लगातार वर्षा हो रही है। यही वजह है कि गंगा नगरी समेत खादर क्षेत्र स्थित गंगा का जलस्तर दो दिन से लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को भी गंगा जलस्तर में वृद्धि होने से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। क्योंकि अब गंगा का रुख भी खतरे के निशान की तरफ को बढ़ रहा है।

दरअसल, वर्षा होने के बाद पहाड़ी जलाशयों से पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री सहित उस इलाकों में होने वाली वर्षा के बाद पानी हरिद्वार बैराज होते हुए बिजनौर और फिर सीधा ब्रजघाट गंगा में पहुंचता है। इन दिनों इन क्षेत्रों में वर्षा लगातार हो रही है इसलिए पहाड़ी जलाशयों से पानी भी डिस्चार्ज किया जा रहा है। मंगलवार को भी बिजनौर बैराज से करीब 95 हजार क्यूसेक के अधिक पानी छोड़े जाने पर गंगा के गेज में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवा को 198.56 मीटर पर आ गया है। ऐसी स्थिति में गंगा किनारे पर बसे गांव मुकीमपुर, मिश्रीपुर, नयागांव, भगवंतपुर, लठीरा, चक लठीरा, शेरा कृष्णा वाली मडैंया आदि गांव के नजदीक पानी पहुचने लगा है।जो, चिंता का सबब बन रहा है। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि पहाड़ों में बारिश होने से जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है

Related Articles

Back to top button