Blogआस्थाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
झमाझम बारिश होने पर भी शिव भक्तों के नहीं रुके, कदम
घुंरू की आवाज से आगे बढ़े शिव भक्तों के कदम, हाईवे पर सुबह से शाम तक लगे शिव के जयकारें

By:Robin Sharma
HAPUR बुधवार की सुबह को चटक धूप और उसके बाद हुई झमाझम बारिश के तेवर भी भगवान आशुतोष के भक्तों के उत्साह को डिगा नहीं सके। तेज बारिश ने जहां आमजन को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी, वहीं दूसरी ओर सड़कों पर कांवड़िये का सैलाब लगातार आगे बढ़ता रहा। मूसलाधार बारिश के बावजूद कांवड़िये के कदम नहीं रुके। कांवड़िये खुशी से झूमते और बारिश में भीगते हुए वह आगे की बढ़ते ही गए। कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले शिव भक्तों का कहना था कि तपीश भरी गर्मी के बीच हुई बारिश ने उनकी यात्रा की थकान मिटा दी है और बाबा भोलेनाथ की कृपा से वे और अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई।







