Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

जिंदगी की जंग हार गया अजीम

कांवडियों के साथ आए आटो चालक ने की थी मारपीट, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था उपचार

By:Robin Sharma

HAPUR छह दिन पूर्व कांवड़ मार्ग पर मारपीट के दौरान घायल हुआ पिकअप चालक आखिर दिल्ली के अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया। उसका छह दिन से उपचार चल रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।

बता दें कि जनपद मुरादाबाद के थाना भोजपुर के लालूवाला निवासी इंतजार ने गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया कि उनका बेटा अजीम पिकअप गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह को उनका बेटा पिकअप गाड़ी को लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र टोल प्लाजा के निकट पहुंचा तो साइड में खड़े ऑटो से उसके बेटे की गाड़ी की साइड़ लग गई। इसी बात से नाराज ऑटो चालक फरमान, ऑटो में सवार यात्री मनीष, अंकित, लोकेश, शिवम निवासी गांव बझैड़ा खुर्द थाना पिलखुवा ने तीन चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर अजीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनका बेटा घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया, जहां से उसको दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में घायल की बुधवार की सुबह को मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं इस संबंध में गढ़ सीओ राहुल यादव ने बताया कि घायल की उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी की जा रही है। घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button