अधिवक्ताओं ने राजस्व मंत्री का पुतला फूंका
अपना शहर

□- ई स्टांप बैनामा का किया विरोध □- पिछले 15 दिन से चल रही है हड़ताल
By:Robin Sharmaगढ़मुक्तेश्वर, हापुड़। तहसील गेट पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राजस्व मंत्री का पूतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन जाहिर किया। उन्होंने मांग पूरी होने पर आंदोलन जारी रखने की बात कहीं।
नगर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर वकीलों का आंदोलन 16 वें दिन भी जारी रहा। फ्रंट कार्यालय प्रणाली के विरोध में चल रही इस हड़ताल को वरिष्ठ वकीलों का भी समर्थन मिल गया है। हड़ताल के 16वें दिन अधिवक्ताओं ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सूबे के स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। उल्लेखनीय है कि फ्रंट कार्यालय व्यवस्था के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में धरना-प्रदर्शन, हड़ताल और पुतला दहन का दौर जारी है। वकीलों का कहना है कि यह व्यवस्था उनके हितों के विपरीत है और सरकार को इसे तत्काल वापस लेना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह हड़ताल पूरी तरह से अनिश्चितकालीन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उत्तर प्रदेश सरकार उनकी मांगों को पूर्ण नहीं करती और इस व्यवस्था को वापस नहीं लेती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो यह अनिश्चितकालीन हड़ताल और उग्र रूप ले सकती है।







