Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

अपना शहर

□- महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई

By:Robin Sharma

गढ़मुकतेश्वर, हापुड़। क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता द्वारा एसपी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, लगभग 2 वर्ष पहले वेट मोड़ हाईवे के पास चाय का ठेला लगाने के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने खुद को विधुर बताकर शादी का वादा किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि जब वह 3 महीने की गर्भवती हुई तो आरोपी ने गर्भ गिराने की दवा खिला दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसने थाना सिंभावली में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अब एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से भी गुहार लगाई है। पीड़िता के शिकायत पत्र पर कार्रवाई करने की बात कहीं है।

Related Articles

Back to top button