Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
किशोर के साथ कुकर्म करने वाले तीन गिरफ्तार

□- बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव का मामला
By:Robin Sharmaहापुड़, गढ़मतुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में किशोर को जंगल ले जाकर कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकात ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर के साथ गांव निवासी तीन युवकों ने जंगल में ले जाकर कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी एक वीडियो में भी दिखाई दे रहे है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। उसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश कर दिया गया है।







