सपा प्रवक्ता के ब्यान से ब्राहम्ण समाज में रोष व्याप्त
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

■- आज गढ़ आगमन पर होगा विरोध प्रदर्शन
BY:Robin Sharmaहापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता राजकुमार भाटी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में वह ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में उनके द्वारा कथित रूप से कहा गया कि “एक वेश्या से नीचे ब्राह्मण की औकात है” और “वेश्या भली हो सकती है लेकिन ब्राह्मण भला नहीं हो सकता। वीडियो सामने आते ही ब्राहम्ण समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राहम्ण महासभा रा के जिलाध्यक्ष पंडित बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए ब्यान ने समाज के लोगों के प्रति अभद्रत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उनका सौभा नहीं देता कि वह किसी भी समाज को ऐसा शब्दों का प्रयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि बुधवार को राजकुमार भाटी गढ़ में सपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे है, यदि वह गढ़ में आएंगे तो संगठन के लोग उनका विरोध करेंगे।







