Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

जल्द ही होगा अब नक्का कुंआ मंदिर का सुंदरीकरण

□- पालिका ने मंदिर के निकट फैले अतिक्रमण को हटाया □- आस पास में फैले मलबे को भी जेसीबी से हटाया गया

By:Robin Sharma

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर नगर के नक्का कुंआ मंदिर में चल रहे सुदंरीकरण कार्य में अब और तेजी आएगी। शुक्रवार को तेज बारिश के बीच नगर पालिका ईओ ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी से अतिक्रमण को हटाते हुए मलबे को साफ कराने का काम किया है। बता दें कि शासन स्तर से नगर के प्रसिद्ध मंदिरों का सुदंरीकरण किया जा रहा है। इसमें नक्का कुंआ मुक्तेश्वरा मंदिर भी शामिल है। मंदिर के कुछ हिस्से में अतिक्रमण फैला हुआ था। पिछले दिनों ही डीएम अभिषेक पांडेय ने मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका अधिकारियों को आदेश दिए। शुक्रवार को बारिश के बीच पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक सुभाष चंद जेसीबी और पालिका टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। यहां पर अतिक्रमण को हटाते हुए वहां फैले मलबे को हटाने का काम किया। ईओ ने बताया कि इस कार्य के बाद मंदिर के सुंदरीकरण के कार्य में तेजी आ जाएगी।

Related Articles

Back to top button