वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 168वां शौर्य दिवस धूमधाम से मनाया गया
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

□- विभिन्न संगठनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
By:Robin Sharmaहापुड़। भारत की प्रथम स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना अवंतीबाई लोधी का 168वां शौर्य दिवस तहसील रोड स्थित समाजसेवी पंकज लोधी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर वीरांगना के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नक्का कुआं मंदिर के मुख्य महंत बारहा गिरी महाराज ने की, जबकि संचालन मास्टर मदन सैनी ने किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी श्रीराम सिंह भी पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान खड़कवंशी संघ के पदाधिकारी जय सिंह राणा, विश्व हिंदू राष्ट्र सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष मोंटी चौधरी एवं भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष अमित त्यागी सहित वक्ताओं ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र चौधरी, मनोज पवार, अमरीक सिंह, आमिर चौधरी, मनीष, विनय सागर, आशीष शर्मा, राजवीर शास्त्री, विनोद शास्त्री, बबलू सहगल, चंदन भारद्वाज, संदीप निषाद, दीपक राणा, बंटी, विनोद चंद्र, उमेश लोधी, कुमारपाल लोधी, महेंद्र, योगेंद्र चौधरी सहित विभिन्न संगठनों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।







