Blogआस्थाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

जुम्मा अलविदा के साथ रमजान हुए समाप्त, आज मनाया जाएगा ईद का पर्व

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

□- ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

By:Robin Sharma

हापुड़। शुक्रवार को क्षेत्र में जुम्मे अलिवदा की नमाज के साथ देर शाम हुई अफ्तयारी के साथ ही रमजान का समापन हो गया। क्षेत्र भर में ईद-उल-फितर का त्यौहार आज मनाया जाएगा। सऊदी में की ईद होने की खबर के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दी। चांद रात में देर रात तक बाजारों में चहल-पहल रही। बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया। सोशल मीडिया पर तो सुबह से शुरू हुआ ईद की बधाई देने का सिलसिला रात भर चलता रहा। ईद के त्योहार को लेकर बाजारों में शुक्रवार को पूरे दिन रौनक रही। महिलाओं, युवाओं और बच्चों तथा बड़ों ने बाजार में जमकर खरीदारी की। दोपहर के समय मस्जिदों में जुम्मा अलविदा की नमाज की गई। सऊदी अरब में ईद होने की खबर आते ही मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर, सोशल मीडिया, फोन के माध्यम से ईद की बधाई दी। चांद रात पर नगर सहित कस्बे के सभी प्रमुख बाजारों में पूरी रात जमकर खरीदारी हुई। वहीं, युवा वर्ग ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। सड़कों पर रात भर रौनक रही। मौलाना अनस ने बताया कि शनिवार यानि आज ईद मनाई जाएगी। सभी धर्मों के लोगों को त्योहार मिलजुलकर मनाने चाहिए। इससे आपसी भाईचारा कायम होता है। ईद के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए।

पुलिस अलर्ट,सारे दिन हुई संदिग्ध लोगों की चेकिंग

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने पूरे दिन क्षेत्र के ईदगाहों का निरीक्षण कर शाम को चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। उधर रात्री में भी पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है, मुस्लिम बाहुल्य गांव बदरखा, दोताई और अठसैनी में भी दिन में फ्लैग मार्च निकाला गया और लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण बनाने की अपील की गई, और कैमरा द्वारा भी निगरानी रखी जा रही है, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर सहित मिश्रित आबादी वाले चेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने संदिग्ध लोगों को पूछताछ की और तहकीकात करने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया।

Related Articles

Back to top button