Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

ग्राम प्रधान एंव शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

□- गोष्ठी में शिक्षा को लेकर जोर दिया गया

By:Robin Sharma

हापुड़। विकास खंड क्षेत्र के आर एस के इंटर कालेज स्थित सभागार हॉल में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों और प्रधानाध्यापकों की एक संगोष्ठी व उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई। इसमें शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प और विद्यालयों के समग्र विकास सहित शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से मंथन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित शिक्षा योजनाओं का लाभ हर बच्चे तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्राम प्रधानों, शिक्षकों और स्थानीय प्राधिकारियों से विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली एक प्रभावी माध्यम बन चुकी है। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को मिलने वाली विभिन्न सुविधाएं सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही हैं, जिससे योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ मिल रहा है। उन्होनें संगोष्ठी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी से विद्यालयों के विकास और शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। इस अवसर पर सुभाष प्रधान, आशीष चौधरी, देवेंद्र प्रधान, प्रवीन शर्मा आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button