Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
परीक्षा देने गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

□- पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
By:Robin Sharmaहापुड़। गढ़मुक्तेश्वर नगर के एक मोहल्ले से कालेज में परीक्षा देने के लिए गई कक्षा 12 की छात्रा संदिग्ध दशा में लापता हो गई। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी बेटी कक्षा 12 की परीक्षा देने के लिए घर से कालेज के लिए गई थी।शाम तक जब बेटी कालेज से घर नहीं आई तो परिवार के लोगों को उसकी चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।







