Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

ईद के पर्व को लेकर कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

□- बैठक में शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील की

By:Robin Sharma

हापुड़। आगामी रमजान ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देंवेद्र बिष्ट ने की। देवेंद्र बिष्ट ने बैठक में उपस्थित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी।

प्रभारी निरीक्षक ने यह भी कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान उपनिरीक्षक सुरेश चंद ने भी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में सखवत अली, मदहत अली मुखिया, इकबाल अली, महताब, नौजर, राशिद, गुड्डू, इस्लाम, अमीर अली समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button