Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

ऊर्जा निगम के फर्जी कर्मचारी बनकर पहुंचे युवकों को ग्रामीणों ने घेरा

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

By:Robin Sharma

हापुड़। सिंभावली के हरौड़ा मोड़ गांव में शुक्रवार को ऊर्जा निगम के फर्जी कर्मचारी बनकर पहुंचे तीन युवकों ने बिजली मीटर में गड़बड़ी बताकर एक व्यक्ति को डराया-धमकाया और उससे 50 हजार रुपये ठग लिए। बाद हरौड़ा मोड़ निवासी शाहनवाज ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीन युवक उसके घर पहुंचे। खुद को ऊर्जा निगम का कर्मचारी बताया। युवकों ने घर में लगे बिजली मीटर को देखने के बाद कहा कि वह बिजली चोरी कर रहा है और मीटर की जांच के लिए उसे सील कर विभाग में जमा कराया जाएगा। आरोप है कि युवकों ने शाहनवाज को चार लाख रुपये जुर्माना लगने और जेल पीड़ित ने कहा कि वह बिजली चोरी नहीं करता है, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने मीटर की सील तोड़ दी और कहा कि अब सील खुलने के कारण उस पर निश्चित रूप से जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान पीड़ित डर गया तो आरोपियों ने उसे समझौते के नाम पर 50 हजार रुपये देने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि रुपये दे दिए जाएं तो वह मामले को विभाग तक नहीं पहुंचाएंगे।

डर के कारण शाहनवाज ने 45 हजार रुपये नकद दे दिए, जबकि पांच हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से एक मोबाइल नंबर पर भेज दिए। इसके बाद आरोपी आसपास के अन्य घरों में भी मीटर की सील तोड़ने लगे। तभी मोहल्ले के लोगों को शक हुआ कि ऊर्जा निगम का कोई भी कर्मचारी इस तरह मीटर की सील नहीं तोड़ता। शक होने पर ग्रामीणों ने तीनों को घेर लिया। इस दौरान एक युवक भाग निकला, जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जाने की धमकी दी।में ग्रामीणों को शक होने पर दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button