Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनाहापुड़

सड़क हादसे में महिला की मौत, अलग-अलग हादसों में तीन घायल

By:Robin Sharma

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी सत्यप्रकाश अपनी पत्नी सर्वेश के साथ बाइक पर सवार होकर बहादुरगढ़ से घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के निकट पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी घायल हो गई। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में सर्वेश देवी की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी घटना में अनिल निवासी दौलतपुर बुलंदशहर बहादुरगढ़ के गांव नगली कनौर मे किसी कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर बाईक से घर लौट रहे थे। गुरू कृपा स्कूल के पास पिकअप गाडी से बाइक टकरा गयी जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने निकट अस्पताल मे भर्ती किया जहा से गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गाडी को कब्जे मे ले लिया है। वहीं तीसरी घटना में ब्रजघाट के पलवाड़ा मार्ग के सामने दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई। उसमें दोनों ट्रकों के चालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button