Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदुर्घटनाहापुड़

सड़क हादसे में दपंति समेत तीन की मौत, एक घायल

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

■- गंगा नगरी और बहादुरगढ़ में हुए हादसें ■- हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम ■- पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

By:Robin Sharma

हापुड़। होली के दिन रंगों के पर्व पर सड़क भी खून से हो गई। सड़क में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगा पुल पर मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसे में अलग अलग दो परिवार की होली की खुशियां छीन लीं। हाईवे पर ब्रजघाट चौकी के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं बहादुरगढ़़ में पेड़ से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना नंबर एक

ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सुरेश और गुड्डी निवासी बामनोला कोतवाली चांदपुर जनपद बिजनौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मृतक के साथ बाइक पर मौजूद दुलारी नामक महिला घायल हो गई उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।तीनों लोग नोएडा से बिजनौर जिले के चांदपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने गांव बामरोला लौट रहे थे। रास्ते में गंगा पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। देर रात का समय होने के कारण हादसे के सुरेश और गुड्डी की मौके पर मौत पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां और पिता की मौत के बाद बेटे सुमित, सुंदर सिंह बेटी अंजली का रो-रो कर बुरा हाल बन गया है।

घटना नंबर दो 

बहादुरगढ़ के गांव पसवाड़ा निवासी 34 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह बुधवार की दोपहर को बाइक सवार होकर गांव से बहादुरगढ़ के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ स्थित गैस एजेंसी के निकट पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। पेड़ से बाइक टकराने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। होले के दिन उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button