पूर्व सैनिक कल्याण निगम के द्वारा प्राथमिक विद्यालय नवादा को दीं आधुनिक सुविधाएं ग्रुप कैप्टन एस.के.यादव
अपना शहर हापुड़

हापुड़। जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा के प्राथमिक विद्यालय में पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड के द्वारा प्राथमिक विद्यालय नवादा, हापुड़ में सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। निगम के क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा से आए अधिकारियों ने विद्यालय को शिक्षा और पेयजल की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।विद्यालय को निगम की ओर से स्मार्ट क्लास के लिए पैसठ इंच का डिस्प्ले पैनल, अस्सी लीटर का आरओ युक्त वाटर कूलर, पांच सीलिंग फैन, बीस कुर्सियां, चार रिवॉल्विंग चेयर, चार टेबल, चार स्टील अलमारी, चार बुक शेल्फ और एक आहूजा पीएसओ सिस्टम प्रदान किया गया। इस मौके पर ग्रुप कैप्टन एस.के.यादव (अ.प्रा.) सहायक महाप्रबंधक को-ऑर्डिनेटर सूबेदार मेजर (सैनिक.निगम) महेन्द्र सिंह नागर और पूर्व हवलदार संजीव कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों को संसाधन संपन्न बनाना ही उनका लक्ष्य है। इस सामग्री के प्रस्ताव से लेकर वितरण तक के महत्वपूर्ण कार्य में ग्रामवासी प्रदीप का बहुत सहयोग रहा।बेसिक शिक्षा विभाग से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर व खंड शिक्षा अधिकारी देशराज वत्स जी के द्वारा विद्यालय के प्रति समुदाय के इतने बड़े सहयोग के लिए विद्यालय स्टाफ को बधाई के साथ संस्था को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम में सम्मानित सतीश कुमार ए.आर पी.विज्ञान के द्वारा ग्रामवासियों के द्वारा किए गए सहयोग हेतु उन्हें धन्यवाद दिया गया व बताया कि इतना बड़ा सहयोग करना सच में विद्यालय की बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम का सफल संचालन राज्य अध्यापक पुरस्कृत शिक्षिका डॉ.रेणु देवी के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाध्यापिका विशाखा, डॉ. रेणु देवी, उर्वशी, अंजू त्यागी के साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्षा रुखसार, अफसाना, वकीला, प्रेमचन्द आदि का सहयोग रहा। साथ ही पूर्व प्रधान लखनवीर सिंह, तेजवीर सिंह, गौरव आदि स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।







