Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

चकबंदी प्रक्रिया के तहत चौपाल लगी, ग्राम समाज की सरकारी भूमि होगी मुक्त

समस्या सुनाते हुए किसानों ने सहमति जताई

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। गंगा खादर क्षेत्र के कई गांवों की संयुक्त चौपाल का आयोजन करते हुए किसानों की समस्या सुनकर उनका त्वरित ढंग में निस्तारण कराने के साथ ही चक निर्माण और भूचित्र के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। चकबंदी आयुक्त लखनऊ के आदेश पर गंगा क्षेत्र के कई गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। जिसके तहत शुक्रवार को गढ़ क्षेत्र के गांव खानपुर माखनपुर, आलमपुर भगवंतपुर के ग्राम सचिवालय पर चौपाल का आयोजन किया गया। खानपुर माखनपुर, आलमपुर भगवंतपुर, कुतुबपुर, मुकीमपुर, ऐदलपुर प्रसादीपुर एक ही ग्राम पंचायत से जुड़े होने के कारण बड़ी तादाद में किसान चौपाल में पहुंचे। उप संचालक चकबंदी/एडीएम (न्यायिक) मोनिका सिंह ने प्रारंभिक चकबंदी योजना के अंतर्गत चक निर्माण की जानकारी देते हुए संबंधित गांवों के भूचित्र समेत अन्य भू अभिलेखों को सार्वजनिक किया गया। अधिकांश किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया पर सहमति देते हुए अपनी समस्या भी रखीं। जिनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने सहायक चकबंदी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित दिया कि ग्राम प्रधान की मौजूदगी में ग्राम सभा से जुड़ी सरकारी भूमि का स्थलीय सत्यापन करते हुए उसे अविलंब अवैध कब्जों से मुक्त करने की कार्रवाही करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में भी जन चौपाल लगाकर चकबंदी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी देते हुए किसानों की समस्या सुनी गईं। एसओसी सुनील नौटियाल, सीओ चकबंदी अंगराज सिंह, संजय वरुण और एसीओ जयवीर सिंह ने बताया कि चकबंदी की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग में कराने के साथ ही अवैध कब्जों में घिरी सरकारी भूमि को पहली प्राथमिकता के आधार पर मुक्त कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button