Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

नाराजगी: पौराणिक मंदिर के सुंदरीकरण में देरी पर डीएम भडके

अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

पर्यटन विभाग को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने की कड़ी हिदायत दी

●निर्माण सामग्री में खामी सामने आने तो होगी कार्रवाई

By:Robin Sharma

हापुड़। पौराणिक मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के कार्य में देरी होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग न होने की दशा में कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

योगी सरकार द्वारा प्राचीन और एतिहासिक धर्म स्थलों का संरक्षण करते हुए उन्हें नई लुक देने को बड़े स्तर पर अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत महाभारत कालीन पौराणिक गढ़ गंगानगरी के कार्तिक पूर्णिमा खादर मेला मार्ग किनारे स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव नक्का कुआं मंदिर का तीन करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। डीएम अभिषेक पांडेय ने रविवार को मंदिर में पहुंचकर जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कार्य का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने नियत समय अवधि के भीतर सारा कार्य पूरा कराने की कड़ी हिदायत दी। डीएम ने किसी भी रूप में निर्धारित मानक के विपरीत निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होने की दशा में संबंधित अधिकारी कर्मचारियों से लेकर कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कराए जाने की चेतावनी दी। इस दौरान एसडीएम श्रीराम सिंह, मंदिर के मुख्य महंत बरहा गिरि महाराज समेत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button