थाना प्रभारी ने गांव प्रहरीयों के साथ बैठक की
अपना शहर गढ़मुक्तेश्वर

●गांवों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही
By:Robin Sharmaहापुड़। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने गांव प्रहरी के साथ बैठक करते हुए गांव में होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिए। इसके अलावा आगामी चुनाव और त्योहारों पर शरारती तत्वों पर नजर रखने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने ग्राम प्रहरी के साथ बैठक की, बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह बाहर से आने जाने वालों पर नजर रखें।ग्राम प्रशासन और पुलिस के बीच की कड़ी चौकीदार हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रहरी गांवों में सक्रिय रहें। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि चौकीदार वास्तव में ग्राम सुरक्षा अधिकारी हैं। बैठक के दौरान उन्होंने रात्रि गश्त व्यवस्था, सुरक्षा सतर्कता तथा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रहरी पुलिस की आंख और कान होते हैं, इसलिए गांव और मोहल्लों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने प्रहरियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। गोष्ठी के उपरांत प्रहरियों को टॉर्च के सेल एवं साफा वितरित किए गए, जिससे रात्रि गश्त के दौरान उन्हें सुविधा मिल सके। इस दौरान थाना स्टाफ एवं क्षेत्र के प्रहरी मौजूद रहे।







