Blogआस्थाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण का शुभारंभ

- गांव के विभिन्न मार्ग से होकर गुजरी क्लश यात्रा - कथा वाचक ने भक्तों को शिव की महिमा का गुणगान सुनाया

By:Robin Sharma

हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में ढाना रोड स्थित सरस्वती शिशु सदन स्कूल परिसर में क्लश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण का शुभारंभ हो गया। इससे पूर्व गांव मे करीब एक सो एक महिलाओं के द्वारा क्लश यात्रा निकाली गई।

रविवार की सुबह को कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री की मौजूदगी में क्लश यात्रा शुरू की गई। यात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर गांव के अलग अलग मार्ग से होकर वापस स्कूल परिसर में कथा स्थल पर पहुंची। दोपहर में कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री ने कथा का वर्णन करते हुए कहा कि बड़े से बड़ा पापी भी अगर श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर ले तो उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते है और उसे शिव लोक की प्राप्ति होती है। यह महत्व श्राद्ध पक्ष में और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण कुल में जन्म लेने पर भी बिंदुग परम अधर्मी था। वह पिशाच बना, तब पार्वती के आदेश से शिवपुराण कथा का श्रवण कर उसे कैलाश प्राप्ति हुई और पिशाच योनि से मुक्ति मिली। इस अवसर पर लोकमणि शर्मा, सरोज शर्मा, कविता, सुनीता, अनिता, पुष्पा, सुमन, उर्मिला, शालिनी शर्मा, प्रिंयका शर्मा, कुमुत शर्मा, शांतनु शर्मा, मनीष शर्मा, प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button