Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़

अवैध खनन पर एसडीएम की कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्राली और एक मशीन सीज

By:Robin Sharma

हापुड़। अवैध मिट्टी खनन में लिप्त चार ट्रैक्टर-ट्राली एवं एक लोडर मशीन को एसडीएम श्रीराम यादव ने अवैध मिट्टी खनन करते पकड़ कर सीज कर दिया। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ शनिवार रात को एसडीएम श्रीराम यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। लगातार शिकायतों के बाद देर रात एसडीएम ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए अवैध मिट्टी से भरी ट्रालियों का पीछा किया और फिर पकड़ा। उनके अनुसार मौके पर कुल चार ट्रैक्टर-ट्राली एवं एक लोडर को भी पकड़ा है,अवैध खनन में चल रही थीं। कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली चालक अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए,जबकि चार ट्रैक्टर-ट्रालो ओर लोडर को एसडीएम ने मौके पर रोककर पुलिस को सुपुर्द किया और ट्रालियों को तत्काल सीज कर दिया गया। मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों और खनन विभाग को भेज दी गई है। एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने अवैध मिट्टी खनन माफियाओं को चेतावनी दी कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध खनन की सूचना मिली,तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करने में देर नहीं करेगा।

Related Articles

Back to top button