BlogGamesउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर संस्कृति कार्यक्रमों से छात्रों ने मोहा मन

विद्यालय में आजादी की 79वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

हापुड़। 15 अगस्त का दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष बलिदान और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। इसी भावना के साथ विजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज अर्जुन नगर हापुड़ में 79वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। स्कूल संचालक मनीष कुमार, प्रधानाचार्या सुनील सिरोही, संरक्षक जयवीर सिंह, वि॰ ए॰ बी॰ प्ले से प्रधानाचार्य रीना पवार, मुख्य अतिथि धर्मपाल बाटला एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं ने सैकड़ो छात्र-छात्राओं समेत तिरंगा झंडा फहराया और सभी शिक्षकगण ने शीश झुकाकर राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान दिया और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया। देशभक्ति के इस वातावरण में विद्यालय के अध्यक्ष महोदय ने देशभक्ति और हमें आजादी दिलाने वाले उन वीरों के बारे में बताया। जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें आजादी दिलाई है। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम जैसे देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते हुए सुनील सिरोही, धर्मपाल बाटला, मनीष कुमार, रीना पवार और सहाना मैम

कार्यक्रम के साथ ही विद्यालय में परेड़ बैंड वाले आरव, दीपक, नवनीत, मयंक, देवयश, प्रतीक, लक्ष्य, शिवम, वेदांत छात्रों की टीम को मेडल पहनाकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक मनीष कुमार, प्रधानाचार्या सुनील सिरोही, प्रधानाचार्य रीना पवार एवं धर्मपाल बाटला ने सभी विजेता छात्रों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले अवनीश, खुशी, शिवान्या, प्रिया, प्रियांशी, गुनगुन, शिफा, प्राची, मनीषा, हिमानी, आमिर, हमजा, पीयूष, जैसिका छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिसके बाद मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर अध्यापिका निर्मला शर्मा, बीना गोयल, शहाना, पीयूष मैम, अनीता, उपमा, लता जोशी, रीता, ललिता, साक्षी चौधरी, अंजली और अध्यापक देवेन्द्र, श्याम सुन्दर, राजीव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button