Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

अवैध हथियारों की सप्लाई में शामिल आरोपी गिरफ्तार

By:Robin Sharma

हापुड़। थाना हापुड नगर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री में तमंचे बनाकर सप्लाई करने में संलिप्त दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो अवैध तमन्चे, एक अवैध पोनिया और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। सदर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना हापुड़ नगर कोतावाली पुलिस ने गुरुवार को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए थाना क्षेत्र के अमीपुर नगौला से मुकीमपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर रेलवे ओवर ब्रिज के पास से एक आरोपी महेश पुत्र रामशरण निवासी मुकीमपुर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद बताया हाल पता अशोक नगर थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 6 बने-अधबने अवैध तमंचे तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए थे और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री के भंडाफोड़ से संबंधित फरार चल रहे दूसरे आरोपी शौकत पुत्र शाहिद निवासी ग्राम कस्तला कासमाबाद थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ को आनंद विहार में बिजली घर आने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी निशानदेही पर दो अवैध तमंचे, एक अवैध पोनिया व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अवैध शस्त्रों को बनाकर, डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करते थे साथ ही प्रत्येक तमंचे को जनपद हापुड, अलीगढ़, गाजियाबाद व आस पास के क्षेत्र में 5-7 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। फिलहाल पुलिस ऑन डिमांड तमंचों की सप्लाई करने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button