Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

अवैध हथियार से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

अवैध ढंग में हथियार रखने का हुआ मुकदमा दर्ज

By:Robin Sharma

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। आबादी के अंदर फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस को कई घंटों तक इधर उधर दौड़ लगानी पड़ी, हालांकि बाद में अवैध हथियार से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदूनंगला की आबादी के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग करने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस को कई घंटों तक इधर उधर दौड़ लगाते हुए हकीकत का पता लगाने में खूब पसीना बहाना पड़ा। दरोगा मुनेश कुमार, राजबहादुर, जितेंद्र तोमर, सत्यम शर्मा, अरूण कुमार ने कई घंटों की जांच पड़ताल के बाद गांव की आबादी में हुई फायरिंग की हकीकत का खुलासा कर लिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने गुरमीत सिंह के मकान के पास पहुंची तो उसके मकान के गेट के पास संदिग्ध दशा में खड़े दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान वे कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए तो उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से देसी तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद होने पर उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार बालियान ने बताया कि संदिग्ध दशा में खड़े मिले सत्यम सिंह और उसके भाई शिवम के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर किस उद्देश्य से उन्होंने गांव की आबादी के बीच फायरिंग करते हुए दहशत फैलाने का प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button