Blogउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़

जनपद के आठ प्रगतिशील किसान दिल्ली के लिए रवाना गणतंत्र दिवस परेड में होगें शामिल

हापुड़ :कृषि मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार कृषि विभाग हापुड़ के तत्वाधान में नोडल विजिट अधिकारी जवाहर सिंह के नेतृत्व में जनपद से आठ प्रगतिशील किसानों का दल गणतंत्र दिवस के अवसर पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए रवाना हुआ जिसमें चार किसान व उनकी पत्नी शामिल हैं जिसमे ग्राम वझीलपुर निवासी राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष व प्रगतिशीत किसान ज्ञानेंद्र त्यागी उनकी पत्नी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा सम्मानित प्रगतिशील महिला किसान सारिका त्यागी, ग्राम दस्तोई निवासी प्रगतिशील किसान लोकेश कुमार व उनकी पत्नी संगीता, ग्राम अछेज्जा निवासी निवासी प्रगतिशील किसान अमरेश त्यागी व उनकी पत्नी सुनीता,ग्राम दस्तोई निवासी प्रगतिशील किसान चतरसैन व उनकी पत्नी राजबाला दिल्ली के लिए रवाना हुए भारत सरकार ने पूरे देश से सौ प्रगतिशील किसान व सौ प्रगतिशील महिला किसानों को दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है

Related Articles

Back to top button