कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि
हापुड़। गुरूवार को कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती व स्वतंत्रता सेनानी उदा देवी की पुण्यतिथि जिला सचिव राकेश मोहन शर्मा के कार्यालय पर मनाई। इस मौके पर जिला जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा आधुनिक भारत के जनक, संस्थानों के निर्माता, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सादर नमन करते हैं और लोकतांत्रिक, प्रगतिशील, निडर, दूरदर्शी, समावेशी – ‘हिंद के जवाहर’ के यही मूल्य हमारे आदर्श और हिंदुस्तान के आधारस्तम्भ हैं और हमेशा रहेंगे, इस दौरान राकेश मोहन शर्मा ने कहा आज दो-दो महान हस्तियों का दिन हैं, आज महान स्वतंत्रता सेनानी उदा देवी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक, डॉक्टर फराहीम, चंद्रपाल कैन,मोहम्मद कादिर,वीरपाल सिंह,सुजल ठाकुर, अर्जुन, इमरान, उपेंद्र यादव, साद अली, मनीष आदि उपस्थित रहे।