Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

By:Robin Sharma

हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास मेरठ प्रांत ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। गढ़ चौपला स्थित सेनरा पब्लिक स्कूल में बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में आत्मनिर्भर भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों नविता त्यागी, केपी सिंह और कुमारी हिमांशु चौहान आदि ने बच्चों के उत्कृष्ट लेखन कार्य की सराहना कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामना दीं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पंडित उमेश सैनरा, वीके त्यागी, पूर्व शिक्षक दीपचंद सैनी, प्रिंसिपल सीमा सैनरा द्वारा पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। संस्था के डायरेक्टर एवं शिक्षा संस्कृति न्यास के प्रांत विषय संयोजक आत्म निर्भर भारत उमेश सैनरा ने कहा कि इस तरह की लेखन प्रतियोगिताओं से बच्चों में उत्कृष्ट लेखन क्षमता के विकास के साथ ही एक दूसरे से आगे निकलने की भावना का संचार होता है।

Related Articles

Back to top button