जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने होनहार छात्रा के द्वारा एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित कर किया हौसला अफजाई
जिला अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने होनहार छात्रा के द्वारा एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित कर किया हौसला अफजाई
हापुड़ :जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा के द्वारा हमारे वरिष्ठ पत्रकार साथी बड़े भाई विनोद शर्मा की बेटी सिमरन शर्मा के द्वारा बीए एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सम्मानित कर होनहार छात्रा का हौसला अफजाई किया गया।
बता दें कि जिस सेना का सेनापति मजबूत होता है और हौसले कूट-कूट कर भरे हुए होते हैं।उस सेनापति की सेना को युद्ध में विजय अवश्य हासिल होती है। जिसका उदाहरण हमारे बड़े भाई वरिष्ठ पत्रकार साथी विनोद शर्मा जी का देखने को मिल रहा है। जोकि पिछले तीन वर्षों से कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ाई लड़ रहे हैं और उसके उपरांत भी निर्भीक होकर रिपोर्टिंग करने के साथ बेटी सिमरन शर्मा को बीए एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत एलएलएम की पढ़ाई कराने के साथ ज्युडिशियल की तैयारी में जुटे हुए हैं। और बेटी सिमरन शर्मा की हौसला अफजाई को लेकर मनोबल बढ़ा रहे। और ईश्वर से आशा की जाती है कि बेटी को यह मुकाम भी अवश्य हासिल होगा।







