बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
हापुड़। बदलते मौसम से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। शाम होते ही मच्छरों का आतंक फैल रहा है। इस कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा नगर के अधिकांश इलाकों में जगह-जगह गंदगी भी मच्छरों के पनपने की मुख्य वजह है। नगरवासी मच्छरों से बचाव के लिए हर तरह का प्रयोग कर रहे है। नगरवासियों ने पालिका से फॉगिंग कराने की मांग की है। मौसम में बदलाव के साथ मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। नगर में गंदगी, नाले का गंदा पानी, नाला की समस्या है। सफाई कर्मियों के नियमित नहीं आने की वजह से गंदगी पसरी रहती है। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर नगर पालिका ने आंखें बंद कर रखी है। मच्छर की बढ़ती संख्या का आलम है कि रात नहीं दिन में भी मच्छरों का अगला प्रकोप जारी रहता है। वहीं शाम होते ही लोगों का किसी स्थान बैठना भी मुश्किल हो जाता है। घर हो या दुकान, हर जगह मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। सुबह हो या शाम मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। इसके चलते संक्रमण का खतरा, बीमारी के भय से लोग दिन में भी मच्छरदानी का सहारा ले रहे है।इस संबंध में पालिका ईओ मुक्त सिंह का कहना है कि मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए प्रत्येक वार्डों में फॉगिंग मशीन से फॉगिंग कराई जा रही है। सफाई कर्मचारी वार्डो में जाकर फॉगिंग कर रहे है।