ब्राह्मण महासभा ने आजाद का जन्मदिन मनाया
हापुड़। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के तत्वाधान में गांव शंकराटीला में अमर सपूत पंडित चंद्रशेखर आजाद का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक ढंग में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप जलाते हुए माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता दयानंद शर्मा और संचालन पंडित बिजेंद्र शर्मा ने किया। पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा, पश्चिम प्रदेश सचिव अनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष पंडित वेदप्रकाश शर्मा, जिला संयोजक प्रदीप शर्मा, जिला संरक्षक संजय शास्त्री, धनंजय तिवारी, विनोद शास्त्री, आचार्य रोहित कृष्ण शास्त्री, जिला सचिव श्रीभगवान शर्मा, मंडल सचिव करण शर्मा, क्षेत्रीय सचिव मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मोहिनी शर्मा, जिला प्रभारी महिला प्रकोष्ठ ममता शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, धर्मपाल शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, मंगू शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, नरेश शर्मा, शुभम शर्मा, लख्मीचंद शर्मा, संजीव शर्मा, राहुल शर्मा, विकास शर्मा, मुकेश शर्मा, मूलचंद शर्मा, शिवकुमार शर्मा, दिनेश शर्मा समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।