Blogउत्तर प्रदेशएक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
बाइक सवार बदमाश महिला से कुंडल लूटकर फरार हुए
By:Robin Sharma
हापुड़। अपने घर से दूध लेने के लिए डेयरी पर जा रही थाना पिलखुवा क्षेत्र के मोहन नगर कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस में दी तहरीर में मोहल्ला मोहन नगर निवासी निशा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह वह मोहल्ला रजनी स्थित डेयरी पर दूध लेने के लिए जा रही थी। मोहल्ला रजनी विहार में पहुंचने पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने महिला को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने महिला के कानों के कुंडल लूट लिए। थाना पिलखुवा प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मामले में महिला पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।







